द फॉलोअप डेस्क
राजधानी पटना के गांधी मैदान (Gandhi Maidan Patna) थाना क्षेत्र में लड़कियों के दो ग्रुप में जमकर मारपीट हुई। मारपीट होता देख पूरे मुहल्ले की भीड़ वहां जमा हो गई। लड़ाई का कारण जान आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल,सालिमपुर अहरा इलाके में 4 लड़कियां एक साथ रह रही थी। इनमें से 2 लड़की का घर पटना के जक्कनपुर में था। दोनों कुछ दिन बाद अपने घर लौट गई। इस दौरान दोनों दूसरी लड़कियों का भी कुछ सामान अपने साथ ले आयी थी। इसे लेकर ही जमकर मारपीट हुई। इनमें से किसी ने डायल 112 (Dial 112) पर फोन कर घटना की जानकारी दे दी। पुलिस ने चार लड़की व दो लड़कों को अपने साथ गांधी मैदान थाना ले आई।

सामान को लेकर हुई लड़ाई
मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार दो लड़कियां कटिहार व दो पटना की हैं। जबकि लड़के पटना से बाहर के हैं। पुलिस ने जब मारपीट के कारणों की जांच की तो यह बात पता चला कि चारों लड़कियां एक साथ में जक्कनपुर इलाके में रहती थी। दो लड़कियां जक्कनपुर स्थित घर को छोड़ कर सालिमपुर अहरा में रहने वाले अपने दोस्तों के पास आकर रहने लगी। लेकिन वे लोग दूसरी लड़कियों का भी कुछ सामान अपने साथ ले आयी थी। इसे लेकर ही जक्कनपुर से दोनों लड़कियां पहुंची और जमकर मारपीट हुई। पूरे मुहल्ले में लोगों की भीड़ जुट गयी।

हाथ में चाकू लेकर लड़की ने क्या कहा
घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और पहले तीन लड़कियों व दो लड़कों को अपने साथ ले आयी। लेकिन घर को सर्च नहीं किया। इस दौरान एक लड़की दूसरे कमरे में जाकर छिप गयी। स्थानीय लोगों को जानकारी मिली कि एक लड़की अभी भी कमरे में हैं। इसके बाद लोग जब उसे बाहर निकलने के लिए दरवाजा खटखटाया तो वह चाकू लेकर बाहर निकली। उसने कहा कि वह सुसाइड कर लेगी।

पुलिस ने कहा- जांच चल रही है
इस पर लोग हड़क गये और फिर से डायल 112 को फोन किया। इसके बाद पुलिस फिर पहुंची और उसे भी थाना ले आयी। गांधी मैदान थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि किसी प्रकार का केस दर्ज नहीं किया गया है। इनमें से दो अपने घर से भाग कर पटना आ गयी थी और छोटा-मोटा काम कर पढ़ाई करती हैं। इनके परिजनों को बुला कर सौंप दिया जायेगा।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\